मनोरंजन,न्यूज़ धमाका:-प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बिटिया का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। इस रिपोर्ट में यह जानकारी मालती के बर्थ सर्टिफिकेट के जरिये मिली है। मालती का जन्म 15 जनवरी को शाम आठ बजे सैन डिएगो के अस्पताल में हुआ। आपको बता दें कि ‘मालती’ नाम संस्कृत से लिया गया है। इसका अर्थ छोटा सुगंधित फूल होता है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी कि कपल ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का एक साथ स्वागत किया है। हालांकि, दोनों ने अपनी घोषणा में इसकी पुष्टि नहीं की थी कि उन्हें बेटा हुआ है या बेटी, लेकिन बाद में यह पता चला कि दोनों एक बच्ची के माता-पिता बने हैं। अब प्रियंका की बेटी से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। बेटी के जन्म के तीन महीने बाद अब बेटी का नाम रिवील हुआ है। प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ है। हालांकि कपल ने अभी तक बेटी की सूरत नहीं दिखाई है।
संस्कृत से लिया अपनी बेटी का नाम
वहीं नाम से जुड़ा मैरी लैटिन भाषा के स्टेला मैरिस से लिया गया है, जिसका अर्थ समुद्र का सितारा होता है। इसका बाइबिल से भी कनेक्शन है क्योंकि यह मैरी, यीशु की मां का भी नाम है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने अपनी लाडली का नाम मां के नाम पर रखा है। दरअसल में प्रियंका की मां का नाम मधु मालती है।