रायपुरछत्तीसगढ

निजी नर्सिंग होम संचालित डाक्टर शैलेश खंडेलवाल से पीएम नरेंद मोदी ने किया सीधा संवाद 

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-पीएम नरेंद्र मोदी ने चौथे जन औषधि सप्ताह समापन के अवसर पर रायपुर के डाक्टर शैलेश खंडेलवाल से सीधा संवाद किया है। बता दें चिकित्सक निजी नर्सिंग होम संचालित करने के साथ प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित कर लोगों को जेनेरिक दवाएं दवाएं दे रहे हैं। वहीं जागरूकता अभियान चला रहे हैं।प्रधानमंत्री ने चिकित्सक डाक्टर खंडेलवाल से 1:15 से 1:23 बजे तक संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार, कर्नाटक, गुजरात समेत अन्य राज्यों के हितग्राहियों से सीधे संवाद किया। छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार, कर्नाटक, गुजरात समेत अन्य राज्यों के जेनेरिक दवा संचालकों और हितग्राहियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे संवाद किया। बता दें कि सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों में निश्शुल्क जांच शिविर, परिचर्चाएं, स्कूल और कालेजों में जेनेरिक दवाइयों के लिए जागरूकता कार्यक्रम और कन्या शालाओं में निश्शुल्क सुविधा सेनेटरी पैड का वितरण मुख्य कार्यक्रम रहे।

डा. शैलेश खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आनलाइन बात की और अपना अनुभव बताया। डा खंडेलवाल ने कहा कि कोरोना आपदा के समय विधायक और अन्य लोगों के सहयोग के अपने रायपुर के कोटा स्थित क्लीनिक में जनऔषधि केंद्र खोला। खंडेलवाल ने कहा मैं मरीजों को देखने के साथ जेनेरिक दवाएं देता हूं। कहा जेनेरिक दवाएं 90 फीसद तक सस्ती होती हैं, जिससे मरीजों को उपचार के साथ पैसे की बचत होती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!