रायपुरछत्तीसगढ

जुनून म्यूजिकल ग्रुप रायपुर ने अपने 13साल पूर्ण होने पर किया एक बेहतरीन रंगारंग कार्यक्रम,मनाया महिला दिवस

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- जुनून म्यूजिकल ग्रुप रायपुर ने अपने 13 वर्ष पूर्ण होने पर एक बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किया।साथ ही नारी शक्ति को सलाम एवं सम्मान करते हुए वूमंस डे की भी सेलिब्रेशन की गई। जिसमें स्पेशल गेस्ट के रुप में वरिष्ठ पत्रकार मेघा तिवारी थी और वहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेंद्र अग्रवाल ने सभी का अभिनंदन किया राजश्री ने बहुत ही सुंदर गाने प्रस्तुत किए।छत्तीसगढ़ की बहुत अच्छी गायिका किरण साहू जी भी मौजूद थी जिन्होंने अपने स्वर का जादू बिखेरा ग्रुप के फाउंडर पूजा अग्रवाल जी एवं डायरेक्टर नवीन अग्रवाल जी भी शामिल थे

वहां उन्होनें यह बताया की जुनून म्यूजिकल ग्रुप रायपुर 2009 से रायपुर छत्तीसगढ़ एवं आसपास के सभी राज्यों में काम करते आ रही है जिसमें हम म्यूजिक की शिक्षा जैसे इंस्ट्रूमेंट्स और गायन प्रदान कर रहे हैं साथ ही जो स्पेशल चाइल्ड हैं उनके मानसिक विकास के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम तथा जो कोमा के मरीज हैं उनकी चेतना को जागृत करने के लिए कई रागों पर काम चल रहा है साथ ही जुनून म्यूजिकल ग्रुप के राजेंद्र नगर ऑफिस में सभी प्रकार की संगीत से संबंधित ट्रेनिंग दी जाती है।सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा नए व पुराने नगमे पेश किए। हमारे साथ सिंगर के रूप में गोपाल प्रसाद देवांगन , शर्मिला, लता और सभी अन्य साथी गण उपस्थित थे। विक्रम के अंत में फाउंडर पूजा अग्रवाल और डायरेक्टर नवीन अग्रवाल ने सभी का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!