नई दिल्लीदेश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने वाले बिल किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// केंद्र सरकार के तीन विवादित कृषि कानूनों की वापसी आखिरकार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी के बाद पूरी तरह हो चुकी है। अब पहले जैसा ही कृषि कानून लागू रहेगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ ही औपचारिक तौर पर तीनों कृषि कानून अब निरस्त कर दिया गया है। हाल ही में कृषि कानून वापसी बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया था।

तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द करने वाले विधेयक पर अब बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। विपक्षी दलों के विरोध के बीच हाल के वर्षों में सबसे तेजी से लोकसभा और राज्यसभा दोनों द्वारा तीन कृषि कानूनों की वापसी के बिल पर निरस्त की मुहर लगाई। इस विवादित कानून को लेकर बीते एक साल से किसान दिल्ली के बॉर्डरों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

एक साल से अधिक समय से देश भर में बड़े पैमाने पर किसानों के विरोध के बाद तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में चुनावों से कुछ महीने पहले ही अचानक घोषणा कर दी। इस फैसला का किसान संगठनों ने खुलकर स्वागत किया था तो वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि अभी आंदोलन जारी रहेगा। लेकिन कानून वापसी के बाद अभी भी एमएसपी को लेकर कुछ किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!