
बालोद न्यूज़ धमाका /// लगातार युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार हो रहे हैं. जिसके चलते एक तरफ जहां अपराधों में इजाफा हो रहा है तो वहीं अधिकांश सड़क दुर्घटना का कारण नशा ही सामने आता है. जिसके लिए यह मुहिम छेड़ी गई है.नशे की इन तमाम चीजों को देखते हुए बालोद जिला पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने एक मुहिम छेड़ दी है. जिसके जरिए नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को बताया जाएगा और भविष्य में होने वाली परेशानियों से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा. इस अभियान के लिए सभी थानों की ओर से उस क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी इलाकों में जाकर लोगों को नशे से निजात दिलाने की कोशिश बालोद पुलिस की ओर से की जाएगी.


