छत्तीसगढरायपुर

रायपुर एम्स में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठग लिया पांच लाख, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर न्यूज़ धमाका // रायपुर एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी की प्राथमिकी में रूपेश कुमार कश्यप ने तेलीबांधा थाना में दर्ज कराया है। पुलिस में आरोपित यश कुमार उर्फ यशवीर सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बसंत कुंज पूर्वी दिल्ली निवासी यश कुमार ऊर्फ यशवीर सिंह ने एम्स रायपुर मे सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर रुपेश से पांच लाख रुपये की मांग की।

नौकरी के लालच में रूपेश ने तीन किश्त में पांच लाख रुपये दे दिये थे। रुपेश पूर्व में कमल विहार रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ था। जनवरी 2019 मे यश कुमार से उसकी मुलाकात वहीं हुई। यश अपनी बहन का इलाज कराने आया था। परिचय के बाद यश ने रुपेश को अपनी ऊचीं पहुंच का झांसा दिया और एम्स में सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही।

नौकरी लगवाने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की। आधा पैसा पहले देना होगा। इसके बाद जब ज्वाइन लेटर मिल जाएगा उसके बाद पूरा पैसा देना होगा। रुपेश ने ढाई लाख रुपये, अंकसूची सहित जरूरी दस्तावेज दे दिए। मार्च 2020 मे नियुक्ति आदेश के लिए बाकी के पैसे लेकर दिल्ली बुलाया। पूरा पैसा लेने के बाद यश ने फोन बंद कर लिया। रुपेश के अलावा अन्य कई लोगों से सरकारी नौकरी लगाने के लिए रुपये लेकर फरार हो गया है।

चोरों ने ठेकेदार के रूम का बाहर से गेट बंद कर दूसरे रूम में की चोरी

रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ठेकेदार रामरतन घृतलहरे के डायमंड विला गोल्डन होम्स के सामने वीआइपी स्टेट में 30 नवंबर की रात सात बजे अपने बड़े बेटे धीरेंद्र कुमार धृतलहरे से मिलने चंदखुरी गया था। घर में ताला लगाया था। सुबह करीब आठ बजे अमित घृतलहरे ने फोन करके बताया कि उसके घर के दरवाजे के बाहर कुंदा लगा है। इसके बाद अमित को बाहर निकाला गया। जब वहां जाकर देखा गया तो घर का ताला तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति घर मे घुसकर घर के अंदर रखे आलमारी के ताला एवं आलमारी के लाकर का ताला तोड़कर लाकर मे रखे सोने-चांदी के जेवर को चोरी कर ले गया। 30 हजार रुपये नकदी सहित कुल ढाई लाख की चोरी की घटना हुई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!