
रायपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की सख्ती के बाद रायपुर पुलिस व साइबर सेल की टीम मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर रही है। राजधानी में नशीली दवाओं की बिक्री, जुआ-सट्टा पर रोक लगाने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। शहर में लगातार चाकूबाजी की लगातार घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस मुखबिर की सूचना पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस को ये सफलता मिली है

पुलिस के मुताबिक आरोपित चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के खमतराई थाने की पुलिस ने एक पिस्तौल व आठ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है । साइबर सेल को मुखबिर से सूचना मिली की रायपुर के मंदिर हसौद निवासी बिक्की उर्फ विकास चौधरी किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से पिस्टल व कारतूस के साथ खड़ा है, और किसी घटना को अंजाम देने कि फ़िराक में है । साइबर सेल की जानकारी पर खमतराई थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बरामद पिस्टल व कारतूस के बारे में जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बिहार से खरीद कर लाना बताया।
