ग्वालियर

झांसी और आगरा जाने वाली एक्सप्रेस 18 व 19 नवंबर को बंद रहेगी।

 आगरा मंडल के मनिया स्टेशन पर धौलपुर-आगरा खंड के बीच तीसरी रेल लाइन के कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन रद करना पड़ा है। इसी क्रम में आगरा-झांसी एक्सप्रेस भी दाे दिन रद रहेगी। जिससे यात्रियाें काे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस 18 व 19 नवंबर को रद रहेगी। वहीं आगरा कैंट-झांसी एक्सप्रेस 18 व 19 को रद रहेगी। वहीं आगरा कैंट-झांसी और झांसी- आगरा कैंट 18 व 19 नवंबर को रद रहेगी।

झांसी से आ रही ट्रेन में छूटा बैग, यात्री को लौटायाः – झांसी से आ रही ट्रेन नंबर 04080 में एक यात्री का सामान छूट गया। जिसकी सूचना मिलने पर आरपीएफ जवान ने ट्रेन को अटेंड किया और सामान उतारकर यात्री को लौटा दिया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि झांसी से बीती रात पौने नौ बजे सूचना मिली थी, जिसके आधार पर ट्रेन को अटेंड कर कोच से बैग उतार लिया था। यात्री गिरवाई का रहने वाला 22 वर्षीय सलमान आरपीएफ थाने पहुंचा और उसने अपना परिचय देते हुए बताया कि उसका सामान ट्रेन के डी-1 कोच में छूट गया था, जिसकी शिकायत उसने रेलवे अफसरों से की थी। जब सलमान के बताए अनुसार बैग दिखाया तो उसने बैग में रखे सामान की पूरी जानकारी दी और अपना पहचान पत्र देकर बैग ले गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!