देशभोपालमध्यप्रदेश

भोपाल में छह नंबर स्‍टॉप पर कांग्रेसियों ने फूंका कंगना रनौत का पुतला

। बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा देश की आजादी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में दिए गए बयानों को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। इस मसले पर जहां कांग्रेस कंगना रनौत को दिए गए पद्मश्री सम्‍मान को वापस लेने की मांग कर रही है, वहीं कंगना के खिलाफ विभिन्‍न थानों में एफआइआर दर्ज करवाने की भी तैयारी है। इसी मुद्दे पर कंगना का विरोध करते हुए राजधानी भोपाल में कांग्रेसियों ने शहर के छह नंबर चौराहे पर एकत्रित होकर कंगना रनौत का पुतला फूंका और ‘बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’, ‘कंगना से पद्मश्री वापस लो’ जैसे नारे लगाते हुए गांधी जी पर की गई टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की।

बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा देश की आजादी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में दिए गए बयानों को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। इस मसले पर जहां कांग्रेस कंगना रनौत को दिए गए पद्मश्री सम्‍मान को वापस लेने की मांग कर रही है, वहीं कंगना के खिलाफ विभिन्‍न थानों में एफआइआर दर्ज करवाने की भी तैयारी है। इसी मुद्दे पर कंगना का विरोध करते हुए राजधानी भोपाल में कांग्रेसियों ने शहर के छह नंबर चौराहे पर एकत्रित होकर कंगना रनौत का पुतला फूंका और ‘बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’, ‘कंगना से पद्मश्री वापस लो’ जैसे नारे लगाते हुए गांधी जी पर की गई टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की।

कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि अपने बयान पर कंगना रनौत को माफी मांगना चाहिए। महात्मा गांधी का अपमान सहन नहीं करेंगे। कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान ने बताया कि कंगना को राजनीति की कोई समझ नहीं। वह भाजपा के इशारों पर अनर्गल बयान व टिप्पणियां करते हुए सुर्खियों में बने रहती हैं

बता दें कि कुछ दिन पूर्व वर्ष 1947 में देश को मिली आजादी को ‘भीख’ करार देने के बाद कंगन रनौत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर लिखा है कि या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेताजी के समर्थक। आप दोनों के समर्थक नहीं हो सकते। इसका फैसला आप खुद करें। रनौत ने कहा कि दूसरा गाल देने से भीख मिलती है, आजादी नहीं मिलती है। इतना नहीं कंगना ने यह भी कहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों को उन लोगों ने अंग्रेजों के हवाले कर दिया था, जिनमें लड़ने की हिम्मत नहीं थी। वो सत्ता के भूखे थे। ये वही हैं, जिन्होंने हमें सिखाया है कि यदि कोई एक गाल पर थप्पड़ मारे तो एक और थप्पड़ के लिए दूसरा गाल दे दो। ऐसा करने से आपको आजादी मिल जाएगी। ऐसा करने से किसी को आज़ादी नहीं मिलती है। ऐसा करने से सिर्फ भीख मिल सकती है। ऐस में आप अपने नायकों को बुद्धिमानी से चुनें। कंगना रनौत की इस टिप्पणी का विरोध कांग्रेस कर रही हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गांधीगीरी को देश ही नहीं पूरी दुनिया ने माना। उस गांधीगीरी का रनौत मजाक उड़ा रही हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!