Uncategorized

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज पहुंची चित्रकूट भगवन कामतानाथ के दर्शन में।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट पहुंचीं। उन्होंने चित्रकूट में उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में मंदाकिनी तट पर महिला संवाद के दौरान हुंकार भरी और महिलाओं को सर उठाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रियंका गांधी दोपहर को सतना के चित्रकूट विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के नयागांव स्थित निवास राज महल पहुंचीं जहां उन्होंने स्वल्पाहार लिया और फिर वहां से भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए पहुंचीं। इसके पूर्व वे उप्र के क्षेत्र में स्थित भगवान मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर के दर्शन कर जलाभिषेक भी किया।

तगड़ी रही पुलिस व्यवस्था – प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर चित्रकूट में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस की द्वारा सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई थी। वहीं सतना से भी कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा चित्रकूट में लगा था। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों को देखते हुए प्रियंका गांधी महिलाओं को एक जुट करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में सभाएं और कार्यक्रम कर रहीं हैं जिसके तहत बुधवार को चित्रकूट में भी महिला संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रैगांव विधायक को लगाया गले : प्रियंका गांधी से मुलाकात करने रैगांव से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना वर्मा भी चित्रकूट पहुंचीं जहां प्रियंका ने उन्हें बधाई देते हुए गले लगाया। वहीं कल्पना ने प्रियंका गांधी का स्वागत पुष्पहारों से किया। इस दौरान प्रियंका ने कार्यक्रम स्थल में मौजूद महिलाओं और बालिकाओं के साथ मिल कर उनका हाल जाना और उनकी बातो को ध्यान से सुन कर धीरज रखने कहा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!