रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

पुलिस ने चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस के साथ आरोपी मोहम्मद सादिक तिगाला को गिरफ्तार किया है.थाना सिविल लाईन की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत स्थित ऑक्सीजन गार्डन पास एक व्यक्ति अपने पास चरस रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन सत्य प्रकाश तिवारी को आरोपी को प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद सादिक तिगाला निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पैंट की तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मोहम्मद सादिक तिगाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 67.17 ग्राम मादक पदार्थ चरस कीमती 70,000/-रूपए, 01 नग नोकिया कंपनी का की-पैड मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1200/- रूपए जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 660/21 धारा 21(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी द्वारा चरस को कहां से लाया गया है, के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

ALSO READ : मुंबई में न्यू ईयर पर लगी पांबदिया 31 दिसंबर तक जारी किये गये नये नियम

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!