मुंबई

मुंबई में न्यू ईयर पर लगी पांबदिया 31 दिसंबर तक जारी किये गये नये नियम

मुंबई न्यूज़ धमाका /// ओमिक्रोम के बढते मामले को देखते हुए मुंबई पुलिस ने 31 दिसंबर तक नये नियम लागू किया है आज गुरुवार को नये नियम लागू किये जायेगे इसी सब के बीच कुछ दिनों बाद क्रिसमस और न्यू ईयर आने वाला है इन्ही सब को देखते हुए जहां पर संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कुछ पाबंदियां लगाई हैं

नये नियमों के अनुसार मुंबई के मॉल, होटल और दुकानों में सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। इसके अलावा सार्वजनिक कार्यक्रमों में केवल 50 प्रतिशत लोग ही शामिल हो सकते हैं। मुंबई पुलिस का कहना है कि केवल पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों को ही मॉल, दुकानों और सार्वजनिक परिवहन में एंट्री कर सकते हैं।

थर्टी फर्स्ट की गश्त पर निगम की नजर रहेगी। इसके लिए 100 फ्लाइंग स्क्वायड को तैनात किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में 2 से 5 उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्क्वायड) तैनात करने का फैसला लिया गया है। नगर निगम के अधिकारी पुलिस के साथ होटल, रेस्टोरेंट, हॉल, पब और गश्ती दल का औचक दौरा करेंगे।

यदि, कोई भी व्यक्ति कोरोना नियमों का पालन नहीं करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जारी किए गए नियम क्रिसमस और नए साल की पार्टियों पर लागू रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, बताया गया है कि मुंबई में 31 दिसंबर की पार्टियों (न्यू ईयर पार्टी) के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी के नए फंड सामने आ रहे हैं। एनसीबी की कार्रवाई में 13 करोड़ रुपये की नशीला पदार्थ जब्त किया गया है

ALSO READ : नगरीय निकाय चुनाव : बीरगांव विकास के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र किए 18 वादे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!