रायपुरछत्तीसगढ

नगरीय निकाय चुनाव : बीरगांव विकास के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र किए 18 वादे

रायपुर न्यूज़ धमाका ///नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी के संकल्प पत्र में बीरगांव के विकास के लिए 18 वादे किए गए हैं. बता दें कि 10 दिसंबर को ही कांग्रेस ने निकाय चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी कर दिया था. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 30 वादे किए हैं. बीजेपी निकायवार संकल्प पत्र जारी कर रही है. इसी तारतम्य में बीजेपी ने आज बीरगांव निकाय चुनाव से संकल्प पत्र की शुरुआत की है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि जनता से हम सहयोग मांगते हैं. पहले भी जनता ने जनादेश दिया था. बीजेपी ने रोडमैप तैयार किया है. टाउनशिप के रूप में विकसित करना हमारा उद्देश्य है. विकसित प्लानिंग के साथ बीरगांव को सम्पादित करना समस्त विकास हमारा उद्देश्य है.

ALSO READ : आंध्रप्रदेश : यात्री बस नाले में गिरने से मची अफरातफरी , 9 लोगो कि मौत

राजेश मूणत ने आगे कहा कि बीजेपी जनता के लिए संकल्प पत्र ले के आई है. हम जनता के जनादेश का पुनः सम्मान करेंगे. प्रेस वार्ता में रायपुर जिला प्रभारी खूबचंद पारख, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, नंदकुमार साहू एवं बीरगांव नगर निगम के पूर्व महापौर अंबिका यदु भी मौजूद रहे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!