महासमुंदछत्तीसगढ

पुलिस ने खैर लकड़ी की अवैध तस्करी करते आरोपी को दबोचा , आरोपी से 1 करोड़ से ज्यादा की लकड़ी जब्त

महासमुंद न्यूज़ धमाका /// जिले के सरायपाली पुलिस और साइबर सेल ने मिलकर खैर लकड़ी अवैध तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 करोड़ से ज्यादा की लकड़ी जब्त की गई थी। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था.

ALSO READ : पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर को पकड़ा

जानकारी के अनुसार सरायपाली में दो ट्रकों RJ 11 GB 8698 एवं RJ 11 GB 5063 में 421 क्विंटल बेशकीमती इमारती खैर लकड़ी को जब्त किया गया था, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 5 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई थी। आरोपी अविनाश चावला उर्फ सन्नी निवासी सरायपाली और पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था। आरोपी अविनाश चावला अपने आपराधिक कृत्य में बरगढ़ निवासी संजय छापड़िया की भी हिस्सेदारी बताई थी।

संजय छाबड़िया की पता तलाश लगातार की जा रही थी, जो अपराध दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था. अपनी लोकेशन बार बार बदल रहा था। इसी दौरान संजय छाबड़िया के सरायपाली आने की सूचना मिली। सरायपाली पुलिस और साइबर सेल स्टाफ ने घेराबंदी कर झिलमिला चौक में मुख्य आरोपी संजय छाबड़िया को पकड़ा।

पूछताछ में उसने अविनाश चावला निवासी सरायपाली के साथ मिलकर अवैध खैर लकड़ी का कारोबार करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह सरायपाली में तस्करी में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों को बरगढ़ ले जाने की व्यवस्था करने आया था। गौरतलब है कि उक्त आरोपी पूर्व में भी रायपुर में लकड़ियों की तस्करी में पकड़ा जा चुका है, जिसे पुनः महासमुंद पुलिस ने जेल की सलाखों तक पहुंचा दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!