रायपुरछत्तीसगढ

चाची की हत्या मामले में भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- रायपुर में चाची की हत्या मामले में भतीजे को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि सूचक राजू राठौर पिता माधव निवासी शिव विहार शिवानंद नगर सेक्टर 3 खमतराई द्वारा कल उसकी पत्नी सरस्वती राठौर उम्र 31 वर्ष अपने कमरे अंदर मृत हालत में मिलने की सूचना दिए जाने पर थाना में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया.

जांच दौरान मृतिका का शव देखने पर चेहरे में खरोच तथा गले में निशान व उसके हाथ की चूड़ी नहीं होने से हत्या के संदेह होने पर शॉर्ट पीएम रिपोर्ट लिया गया. जिसमें मृत्यु का कारण गला व मुंह दबाने से होना बताया गया. जिस पर हत्या का अपराध क़ 670/22 धारा 302 ipc पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

संदेह पर घर में रहने वाले मृत्तिका के भतीजे रंजीत राठौर से पूछताछ किया गया जो मृतिका द्वारा खाना देने में चिड़चिड़ाने व हमेशा ताना मारते रहने से परेशान रहना व रात में चाची सरस्वती से झगड़ा होने पर रात में सरस्वती का गला व मुह दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है. मामले में आरोपी रंजित राठोर को हिरासत में लेकर विवेचना की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!