रायपुरछत्तीसगढ

प्रदेश के किसान पुत्र मुखिया को लोगों ने हल और खुमरी भेंट कर दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्म दिवस की बधाई देने जन सैलाब उमड़ पड़ा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसान पुत्र मुखिया को लोगों ने हल और खुमरी भेंट कर दी शुभकामनाएं। वही कोटवार संघ का प्रतिनिधिमंडलभी पहुंचे है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

साथ ही कैबिनेट मंत्री रवींद्र चौबे एवं स्वामी इंदुभवानंद शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर ने वैदिक मंत्रोंचारण कर मुख्यमंत्री बघेल को उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वही बस्तर सांसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को फोटोफ्रेम व पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी और राज्यपाल ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने उनके दीर्घायु की कामना की है।वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है‌ उन्होंने ट्वीट करते हुए सीएम भूपेश के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।

उन्होंने लिखा है-छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं, आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।’ इस मौके पर सीएम हाउस में दोपहर एक बजे तक ओपन हाउस है। कोई भी जन सामान्य भी जाकर सीएम बघेल को बधाई देते सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!