रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर के अलग अलग स्थानों से 03 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार

संवाददाता : सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों तथा एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों तथा एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के आरोपियों को ट्रैप करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है

इसी क्रम में दिनांक 08.06.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत श्याम नगर स्थित थारू सिंह चैक, नंदू पान दुकान पास 02 व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है जिस पर वरिष्ठ अधिकारियोें द्वारा थाना प्रभारी तेलीबांधा भावेश कुमार गौतम को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया कि थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के दोनों व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम जितेन्द्र दास उर्फ लल्ला एवं नीरज कुमार नंदा उर्फ पतालू निवासी श्यामनगर तेलीबांधा का होना बताया। टीम द्वारा व्यक्तियों से वाहन के संबंध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा वाहनों को रायपुर शहर के अलग-अलग शराब दुकानों के बाहर से चोरी करना बताया गया।

आरोपी चोरी के वाहनों को झाड़ियों में छिपाकर रखते थे, कि आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की कुल 03 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,10,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया आरोपियों से जप्त चोरी की दोपहिया वाहनों की सूची

  1. सुजकी एक्सेस 125 क्रमांक सी.जी. 04 डी.क्यू. 7632
  2. एक्टीवा क्रमांक सी.जी. 04 सी.जेड.7794
  3. एक्टीवा क्रमांक सी.जी. 04 के.सी. 8443

गिरफ्तार आरोपी

  1. राहुल ताण्डी पिता मंगलू ताण्डी उम्र 18 साल निवासी मौदहपारा, थाना मौदहापारा रायपुर।

02.नीरज कुमार नंदा उर्फ पतालू पिता स्व0 विजय कुमार नंदा उम्र 22 वर्ष निवासी श्याम नगर तेलीबांधा रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!