रायपुरछत्तीसगढ

महीनों से भटक रही अज्ञात बालिका को हेरिटेज इंडिया अध्यक्ष मेघा तिवारी ने सुरक्षित सखी सेंटर भेजा

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ मोहदी जिला धरसीवा महीनों से भटक रही बालिका जिस की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और देश में बढ़ रहे दुष्कर्म की चपेट में आ सकती थी उस बालिका को हेरिटेज इंडिया अध्यक्ष मेघा तिवारी जीने पुलिस प्रशासन एवं सखी सेंटर के सहयोग से सखी सेंटर भेजा मेघा तिवारी जी का कहना है

कि हम सब भारत के नागरिक हैं और सभी माताएं बहने एवं जिन्हें भी सहयोग की आवश्यकता है हम उनका सहयोग करें यह छोटे-छोटे सहयोग से हम पुलिस प्रशासन की सहायता कर सकते हैं क्योंकि प्रशासन सदैव हमारी सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं

तो हमें भी उन्हें कुछ सहयोग प्रदान करना चाहिए मेघा जी ने सखी सेंटर के साथ मिलकर मानसिक स्थिति चिकना होने वाली बालिका को पूर्ण रूप से सहायता की इस कार्य में विशेष सहयोग उमा धोते नव संचार शिक्षक समिति जी का था

एवं मनीष वर्मा निवेदिता वर्मा योगेश वर्मा मुकेश कुमार वर्मा जीने भी अपना पूरा योगदान दिया अध्यक्ष ने देश एवं राज्य वासियों से निवेदन किया है कि जिस भी बालिका महिला को सहायता की आवश्यकता हो वह 112 नंबर की सहायता से पुलिस प्रशासन एवं सखी सेंटर की सहायता ले सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!