बलौदाबाजारछत्तीसगढ

LED TV चोरी करने वाले 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार भाटापारा,न्यूज़ धमाका :- पुलिस द्वारा शा उमा विद्यालय पनगांव में चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के मुताबिक पनगांव स्कूल के प्राचार्य में बीते दिनों चोरी की शिकायत थाने में की थी. जिस पर पुलिस अधिकारी के निर्देशन में टीम गठित किया गया था.

इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक LED TV 40 इंच और दो नग प्रोजेक्टर बेचने ग्राहक तलाश रहे है. जिस पर पुलिस टीम एक्टिव हुई और आरोपी को गिरफ्तार किया।

कार्यवाही में पुलिस द्वारा आरोपी से चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है.

आरोपी का नाम :-

रवि मनहरे पिता साधु राम मनहरे उम्र 27 साल साकिन रसेड़ा हाल मुक़ाम दशरमा रोड भैसापसरा थाना सिटी कोतवाली

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!