
रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश की जनता को राहत देते हुए पेट्रोल के दाम में 1 % VAT और डीजल की दाम में 2 % VAT की कटौती का फैसला लिया है. इस कटौती के बाद अब राज्य सरकार करीब 1000 करोड़ का घाटा वहन करेगी.
यह जानकारी CMO द्वारा ट्वीट कर दी गई है. वर्तमान में रायपुर में पेट्रोल 101.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.78 रुपए (इंडियन ऑयल) में बिक रहा है.

