छतीसगढ़जशपुर

एक प्रेमी दो प्रेमिका, बॉयफ्रेंड की सच्चाई जानकर नई गर्लफ्रेंड ने लगा ली फांसी, फिर आरोपी ने शव को खेत में दफनाया…

जशपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जशपुर में नाबालिग बालिका के गुम व अपहरण मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेमी ने पुलिस को बताया कि दो लड़कियों से उसका प्रेम संबंध था। पहली प्रेमिका के होते हुये भी उसने दूसरी प्रेमिका को भगाकर अपने गांव लाया था। इस बात की जानकारी जब उसकी पहली प्रेमिका को हुई तो वो आरोपी के घर पहुंची और उसकी नई प्रेमिका से विवाद करने लगी। इस बात से परेशान नई प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। आरोपी प्रेमी डर गया और अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके शव को अपने खेत में दफना दिया। मामले में पुलिस ने नाबालिग बालिका के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी और उसकी मां, बडे़ भाई व चाचा को गिरफ्तार किया है।

जानिए घटनाक्रम

दरअसल, 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की अपने जीजा के घर जशपुर के अंतर्गत एक गांव में आई थी। 6-7-अगस्त-2024 की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुलसलाकर जीजा के घर से भगाकर ले गया है। जशपुर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। इसी दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदेही आरोपी हेमंत प्रधान 21 वर्ष निवासी-महुआटोली सुकबासू पारा थाना कुनकुरी के द्वारा नाबालिग को हैदराबाद (आन्ध्रप्रदेश) ले जाने की बात सामने आई। एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम हैदराबाद के लिए रवाना हुई।

जहां संदेही आरोपी हेमंत प्रधान से संपर्क करने पर वह अपनी पुरानी प्रेमिका के साथ रहना पाया गया। गुम बालिका के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए मनगढ़ंत कहानी बताया गया कि बालिका को वह अपने साथ लाया था जो अगले ही दिन बस में बैठकर वापस अंबिकापुर चली गई। पुलिस को संदेह होने से आरोपी को जशपुर तलब कर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया।

विवाद के बाद की आत्महत्या

आरोपी ने बताया कि 6-अगस्त-2024 की रात में नाबालिग लड़की को जीजा के घर से भगा कर अपने गांव महुआटोली थाना कुनकुरी ले आकर दो दिन अपने साथ रखा। इसी दौरान आरोपी की पुरानी प्रेमिका को पता चलने पर वह आरोपी के घर आई और हेमंत प्रधान से लड़की को भगाकर ले आने के संबंध में वाद-विवाद करने लगी। फिर वह अपने घर चली गई। आरोपी सुबह अपने घर से निकला व रात को अपने घर वापस आया। वापस आने पर देखा कि नाबालिग बालिका आत्महत्या कर ली है। पुलिस में पकड़े जाने के डर से आरोपी अपनी मॉं, बड़े भाई निलेश प्रधान व रिश्ते का चाचा सत्यनंदन प्रधान के साथ मिलकर शव को छुपाने पुराने घर माझाडीपा महुआटोली से करीबन दो-ढाई मीटर दूर खेत में शव को दफन कर दिया। चूंकि उस वक्त धान का सीजन होने से शव के ऊपर धान की रोपाई कर दी गई, बाद दिनांक 11 अगस्त की रात वो हैदराबाद के लिए निकल गया। वहां पहुंचकर अपनी पुरानी प्रेमिका को बुलाकर साथ रहने लगा।

वर्तमान में जशपुर पुलिस द्वारा अपराध सबूत पाये जाने पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी के बताए घटना घटना स्थान से जशपुर पुलिस द्वारा एसडीएम के समक्ष दफन शव को बाहर निकालकर पोर्स्टमार्टम कराया गया है।

आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137(2),238,61(2),64 एवम पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाही व मामले के खुलासे में एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, डीएसपी अजाक / क्राइम भावेश समरथ, निरीक्षक केके साहू, उप निरीक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे आरक्षक सालदान मिंज, की महत्व पूर्ण भूमिका रही है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि शव का उत्खनन करने के पश्चात, पोस्टमार्डम रिपोर्ट के आधार पर और आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!