छतीसगढ़रायपुर

मरीजों को मिल रही सिर्फ ‘तारीख पर तारीख’, सांसद बृजमोहन ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को लिखी चिट्ठी…

रायपुर न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के एकमात्र शासकीय हृदय रोग संस्थान एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट, मेकाहारा रायपुर में बायपास और ओपन हार्ट सर्जरी की सेवाएं लंबे समय से बंद हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर इन सेवाओं को तत्काल बहाल करने की मांग की है।

सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि यह अत्यंत दुःख का विषय है कि समय-समय पर निर्देश और प्रयासों के बावजूद इस महत्वपूर्ण संस्थान में सर्जरी की सेवाएं बंद पड़ी हैं। जिसके कारण प्रदेश की गरीब जनता जीवनरक्षक उपचार से वंचित रह रही है और निजी अस्पतालों की लूट का शिकार होने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वशासी परिषद की बैठकों सहित कई मंचों पर इस गंभीर विषय की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया था, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते आज भी मरीजों को केवल तारीख पर तारीख दी जा रही है। कई मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं, वहीं कुछ गरीब परिवार इलाज के लिए अपना सब कुछ बेच देने को विवश हैं।

सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस विषय पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर अविलंब निर्णय लिया जाए, ताकि मेकाहारा रायपुर स्थित कार्डियक इंस्टिट्यूट में गरीब जनता को आवश्यक सर्जरी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके और उन्हें जीवनदान मिल सके। नीचे देखें पत्र…

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!