बलौदाबाजारछत्तीसगढ

बलौदाबाज़ार : सरकारी गाड़ी में आग लगी, अफसर और ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान

बलौदाबाज़ार न्यूज़ धमाका /// आज कलेक्टोरेट परिसर में एक शासकीय वाहन में आग लगी .आग ऐसे समय लगी, जब उस वाहन में अफसर और ड्राइवर सवार थे। आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि आज कलेक्टोरेट परिसर में खड़ी एक वाहन क्रमांक सीजी 02-6668 में अचानक आग लग गई।

तब उस वाहन में एक सरकारी अफसर और ड्राइवर सवार थे। उन्होंने आग की लपटें तेज होने से पहले ही खुद को बचा लिया। देखते ही देखते आग की लपटें भभकने लगी। वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ ने आग पर काबू की कोशिश जारी रखी और दमकल और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस और दमकल की टीमें वहां पहुंची। काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वाहन में सवार अफसर और ड्राइवर के नामों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग किस कारण से लगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!