छत्तीसगढरायपुर

NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय का सख्त फरमान, बिना सूचना के प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने पर रोक

रायपुर न्यूज़– NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने प्रदेश के सभी छात्र नेताओं को सख्त फरमान जारी किया है. उन्होंने संगठन को बिना सूचना दिए किसी भी तरह के प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने पर रोक लगाई है. इस संबंध में एनएसयूआई अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है. अब एनएसयूआई पदाधिकारियों को किसी भी प्रदर्शन या ज्ञापन सौंपने से पहले संगठन को अवगत कराकर अनुमति लेनी पड़ेगी एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने सभी पदाधिकारियों लेटर जारी कर कहा है कि किसी भी शासकीय और निजी संस्थाओं में धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देने के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री और अपने जिला अध्यक्ष को कार्यक्रम से अवगत करायें और अनुमति प्राप्त करें. इसके साथ ही बिना पूर्व सूचना के कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने पर संगठनात्मक कार्रवाई की बात कही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!