मध्यप्रदेशकटनी

MP : फोरलेन में काम के दौरान 3 मजदूर आए करंट की चपेट में, एक की मौत

कटनी न्यूज़ धमाका /// फोरलेन निर्माण काम में निर्माणी एजेंसी (ठेकेदार) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ठेकेदार की लापरवाही से 3 मजदूर करंट की चपेट में आए गए, जिससे एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो को गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के कठुला थाना क्षेत्र के ग्राम चाका बाईपास की है। वहां पर निर्माणी एजेंसी श्रीजी कंपनी के तहत ठेकेदार द्वारा बाईपास सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार के 3 मजदूर वाइब्रेटर मशीन पर बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। तीनों को गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया।

मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने निर्माणी एजेंसी और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मजदूरों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिया गया था। न तो सेफ्टी बेल्ट दिया गया न ही गम बूट। नंगे पैर वहां पर काम कर रहे थे। सुरक्षा उपकरण मिलने से सभवत: मजदूर की जान बच जाती। वाइब्रेटर मशीन में वायरिंग कटी होने के कारण और पानी में नंगे पैर काम करने की वजह से यह हादसा हुआ। मजदूरों ने श्रीजी कंपनी और ठेकेदार के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!