कांकेरछत्तीसगढ

नक्सलियों ने काले बैनर लगाकर छत्तीसगढ़ बंद का किया ऐलान

कांकेर न्यूज़ धमाका /// मंगलवार को कांकेर में नक्सलियों ने बैनर लगा दिए। खास बात यह है कि हर बार लाल रंग के बैनर-पोस्टर लगाकर विरोध जताने वाले नक्सलियों ने इस बार काले रंग के बैनर बांधे हैं। इसमें गणतंत्र दिवस को झूठा बताते हुए असली आजादी के संघर्ष की बात कही है।

चारगांव मार्ग में गुडगांव व इमलीपदर के बीच नक्सलयों ने मंगलवार को पेड़ पर काले रंग का बैनर बांधा था। बैनर रावघाट एरिया कमेटी की ओर से लगाया गया। इसमें नक्सलियों ने नए पुलिस कैंप, नई सड़क, खदान और पुल-पुलिया का भी विरोध करने की बातें लिखी हैं। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोयलीबेंड़ा थाना पुलिस ने बैनर जब्त कर लिए हैं।

सामान्य रूप से नक्सली विरोध जताने या अपनी बात कहने के लिए लाल या सफेद रंग का ही पोस्टर-बैनर लगाते हैं। ऐसा कुछ खास मौका होता है, तो विरोध जताने के लिए नक्सली काले रंग का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि काला बैनर क्यों बांधा गया है, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने बैनर उतरवा कर कब्जे में जरूर ले लिया है, लेकिन ग्रामीण दहशत में हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!