
कांकेर न्यूज़ धमाका /// जिले में एसएसबी जवानों पर एक फिर नक्सली हमला हुआ है। हमले में दो जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है। सुबह हुए हमले में एक जवान घायल हुआ था फिर उसके 5 घण्टे में दूसरी बार उसी इलाके में नक्सलियों ने जवानो पर हमला किया है। जिसमें एक और जवान की घायल होने की खबर सामने आई है। एसडीओपी अन्तागढ़ अमर सिदार ने इसकी पुष्टि की है। मामला कोसरुंडा कैम्प के पास हुआ ब्लास्ट, ताडोकी थाना क्षेत्र का है।
