छत्तीसगढकोंडागांव

चिपावण्ड में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस व राज्य स्थापना दिवस, ली गयी राष्ट्रीय एकता की शपथ

लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के 146 वीं जयंती, व राज्य स्थापना दिवस 2021 के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चिपावन्ड, प्री मैट्रिक बालक छात्रावास चिपावन्ड, तथा ग्राम पंचायत चिपावन्ड के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया।

ऐसे मनाया राष्ट्रीय एकता व राज्य स्थापना दिवस – सबसे पहले ग्राम के बाजार मैदान व पसरा में पॉलीथिन एकत्रीकरण अभियान के तहत साफ किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय एकता दिवस, व राज्य स्थापना दिवस 2021 का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आरंभ मुख्यअतिथि सुश्री सूरज नेताम सरपंच, उपसरपंच सायबो पोयाम तथा उपस्थित गणमान्यों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर दिव्या व वनिता द्वारा राज्य गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी मोहन लाल बोगा रासेयो द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस तथा राज्य स्थापना दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सेवक चतुर्वेदी शिक्षक ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय एकता के महत्व को बताया व उसे बनाये रखने का आवाहन किया ।

सभी ने ली राष्ट्रीयस एकता की शपथ – मुख्य अतिथि महिला सरपंच द्वारा उपस्थित सभी जनो को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण करवायी गयी। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक व छात्रावास के छात्रों तथा उपस्थिति अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय एकता को जाहिर करते हुए मानव श्रृंखला भी बनायी गयी।

मौजूद रहे ये – इस अवसर पर कमलेश लावत्रे पंच चेतन वर्मा अधीक्षक खिलन कुमार उइके शिक्षक, डॉक्टर राजेश दुबे, सागर वैष्णव, बबलू यादव , एनएसएस इकाई चिपावन्ड के 27 स्वयंसेवक, छात्रावास चिपावन्ड के 25 छात्र तथा अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!