भिलाईछत्तीसगढ

नगर निगम के सफाई कर्मी की लाश नाली में मिली

भिलाई न्यूज़ धमाका /// निगम के एक सफाई कर्मचारी शराब के नशे था और नाली में गिरने से मौत हुई। स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शहीद भगत सिंह चौक जुनवानी रोड कोहका में एक बिल्डर के ऑफिस के सामने नाली में एक लाश पड़ी है।

पुलिस जब पहुंची तो लाश को नाली से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान निगम सफाई कर्मचारी दिलीप वर्मा (35 वर्ष) के रूप में हुई है। कुछ लोगों ने मामले में हत्या की आशंका भी जताई है, लेकिन पुलिस इसे शराब के नशे में नाली में गिरने से मौत ही मान रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

लाश को सबसे पहले किसी वेद प्रकाश साहू नाम के व्यक्ति ने देखा था। इसके बाद उसने डायल 112 को सूचना दिया। जांच में पता चला कि मृतक आदतन शराबी है। वह हमेशा शराब के नशे में रहता था। मंगलवार को भी वह काफी नशे में था। अधिक नशे में होने से वह नाली के कीचड़ में गिर गया और वहीं उसकी मौत हो गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!