रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

मुंहबोला चाचा कक्षा 9वीं की छात्रा को साथ ले भागा , दुष्कर्म कर छोड़ दिया, भटकती मिली मासूम बच्ची

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी रायपुर में नाबालिग बच्ची को उसका चाचा ही भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। और उसे छोड़ भगा . डर और शर्म के मारे वह घर नहीं लौट रही थी। घरवालों ने उसे मंगलवार रात दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास बदहवास हालत में पाया फिर मामला सरस्वती नगर थाने पहुंचा है।

पुलिसने बताया कि ये घटना रविवार की है। छात्रा के पड़ोसियों और परिजनों के मुताबिक बच्ची 9वीं कक्षा की छात्रा है। पड़ोस में ही रहने वाला युवक उसे कहीं ले गया था। वह बक्सा वगैरह बनाने का काम करता है। लड़की उसे चाचा कहती है। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई थी लेकिन पुलिस ने लड़की को खोजने की कोई कोशिश नहीं की। लड़की के घरवाले और पड़ोसी हर तरफ दोनों को खोजते रहे। मंगलवार देर शाम किसी ने लड़की के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास होने की जानकारी दी। घरवाले वहां पहुंचे तो वह बदहवास हालत में मिली।

वह परिजनों के डर और शर्म की वजह से घर नहीं आ रही थी। बिना खाये-पीये वह भटक रही थी। घरवालों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसके बाद सभी लोग सरस्वती नगर थाने पहुंचे और दुष्कर्म की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

ALSO READ : विधानसभा शीतकालीन सत्र 3 दिन में ही ठिठुरकर ठिठक गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!