रायपुरछत्तीसगढ

प्रदेश में शिक्षक, आंगनबाड़ीकर्मी, स्व-सहायता समूह, पशुपालनकर्मी सभी हड़ताल पर

रायपुर न्यूज़ धमाका /// रायपुर की सड़कों पर इन दिनों बहुतायत में ग्रामीण क्षेत्रों से आई भीड़ दिखेगी। वजह, कई संगठनों का हड़ताल चल रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए तमाम गांव, कस्बा, शहर के लोग इन दिनों राजधानी पहुंचे हैं। सहायक शिक्षकों ने जहां अपना वेतन संबंधी मांगों को लेकर तगड़ा प्रदर्शन जारी रखा है, तो वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपने नियमितीकरण समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल को गति दे दी है।

इधर, रेडी टू ईट को लेकर विधानसभा में कोई बात नहीं बनी, लिहाजा इस काम से जुड़े संगठन और महिलाएं भी आंदोलित ही हैं। जानकारी मिली है कि पशु पालन विभाग में काम करने वाले कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं और राजधानी में धरना दे रहे हैं। छग

पशुपालन विभाग में कार्य करने वाले प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता गौसेवक मैत्री का रायपुर के बूढ़ा तालाब में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का 12वां दिन है। कार्यकर्ताओं ने कल धरना स्थल पर सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन पूजा कराया। प्रदेश के प्रायः सभी जिले से आंदोलनकारी यहां पहुंचे हैं। जिला रायपुर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राजपूत ने बताया कि एक निश्चित मासिक मानदेय और विभाग में सांविलियन मांग जब तक पूरी नहीं होगी, तब आंदोलनकारी पीछे नहीं हटेंगे।

ALSO READ : मुंहबोला चाचा कक्षा 9वीं की छात्रा को साथ ले भागा , दुष्कर्म कर छोड़ दिया, भटकती मिली मासूम बच्ची

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!