रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में 10 जून तक प्रवेश कर सकता है मानसून

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश इस वर्ष 10 जून तक संभावित है। मौसम विभाग का कहना है कि जगदलपुर में 10 जून को प्रवेश करने के बाद 15 जून रायपुर और 18 जून अंबिकापुर में मानसून प्रवेश करने के आसार हंै। गौरतलब है कि दक्षिण पश्चिम मानसून इस वर्ष 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ही गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तो अंधड़ भी चल सकता है।

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के चलते अधिकतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका छत्तीसगढ़ से दक्षिणी कर्नाटक तक 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से विदर्भ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में अंधड़ भी चल सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!