जशपुरछत्तीसगढ

ज्ञानवापी मामले में विवादित पोस्ट में जशपुर से आरोपित को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

जशपुरनगर,न्यूज़ धमाका :- ज्ञानवापी मामले को लेकर इंटरनेट मिडिया में विवादित पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर, आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला, जिले के सन्ना थाना क्षेत्र का है।

मामले को लेकर बवाल उस वक्त शुरू हुआ जब सन्ना निवासी आरोपित इनायत खान ने इंटरनेट मीडिया में उच्चतम न्यायालय के देखरेख में उत्तर प्रदेश के ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे को लेकर एक विवादित पोस्ट किया गया। इस में आरोपित ने सर्वे में ​मिले शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भारी संख्या में सन्ना थाना में जुट गए और आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सन्ना पुलिस ने आरोपित इनायत खान के खिलाफ धारा 295 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इंटरनेट मीडिया में आरोपित इनायत खान के कांग्रेस से जुड़े होने का दावा किया गया है।

हालांकि, नईदुनिया से चर्चा में कांग्रेस के जशपुर ब्लाक अध्यक्ष सूरज चौरसिया ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है इनायत खान, मजदूर कांग्रेस से जुड़े हुए थे। यह विंग दो साल पहले ही भंग कर दिया गया है। बहरहाल, इस मामले को लेकर एक बार फिर सन्ना क्षेत्र में राजनीति गरमाने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले लगभग तीन माह पूर्व एक नाबालिग किशोर का खतना किये जाने को लेकर सन्ना में भारी बवाल हुआ था। इस मामले में भी सन्ना पुलिस ने पीड़ित किशोर की मां और उसके ननिहाल के स्वजनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर, गिरफ्तार की थी।

बावजूद इस कार्रवाई के कई दिनों तक धरना प्रदर्शन का दौर चलता रहा था। स्थिति को सम्हालने के लिए पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ा था।

हिंदू संगठन की ओर से इंटरनेट मीडिया व्हाट्सएप के स्टेटस में आपत्तिजनक पोस्ट करने की शिकायत मिली है। आरोपित इनायत खान के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!