रायपुरछत्तीसगढ

सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से क्षेत्रवासियो कि समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहे है विधायक विकास उपाध्याय

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से विधायक विकास उपाध्याय बिना पूर्व में किसी को जानकारी दिए औचक वॉर्डों का कर रहे दौरा सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के दौरान आज विधायक विकास उपाध्याय ने तिलक नगर वार्ड क्रमांक-18 और माधवराव सप्रे वार्ड क्रमांक-69 का दौरा किया.

रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा के क्षेत्रवासियो की समस्याओं को सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से सुलझा रहे है इसी कड़ी मे आज विधायक विकास उपाध्याय बिना पूर्व में किसी को जानकारी दिए वार्डो का औचक यात्रा कर तिलक नगर वार्ड क्रमांक 18 और माधवराव सप्रे वॉर्ड क्रमांक 69 पहुँचे तिलक नगर वार्ड क्रमांक 18 मे यात्रा के दौरान विधायक विकास उपाध्याय के साथ वरिष्ठ पार्षद श्रीकुमार मेनन अन्नूराम साहू सुंदर जोगी व निगम के अधिकारी उपस्थित हुये विधायक ने तिलक नगर वार्ड के नागरिकों की समस्याओ को सुनकर उनका निराकरण भी करवाया .

माधवराव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 मे विधायक महोदय ने जनता की मांगो के अनुरूप उनकी सुविधाओं हेतु विकास कार्यों का भूमिपूजन किया एवं वार्ड के महिलाओ और वरिष्ठजनो से मूलभूत सुविधाओं मे कोई कमी ना रहे इसके बारे में भी चर्चा की सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से विधायक विकास उपाध्याय अपने क्षेत्र की जनता से सीधे मुलाकात कर रहे है.

विधायक विकास उपाध्याय सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा में अपने क्षेत्र की जनता से खुद मिलने जा रहे है उनके साथ बैठ कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुन कर उनकी समस्याओं के निवारण के लिए निगम के अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे है सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि जो लोग विधायक से आसानी से मिल नही पाते उनसे विधायक जी का सीधा संवाद हो और उनकी मूलभूत समस्याओं का त्वरित निराकरण हो।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!