
रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर साथतौर से नारायणपुर में वैक्सीनेशन के आंकड़ों पर चर्चा हुई है. केंद्र के पास छत्तीसगढ़ के वैक्सीनेशन अभियान के जो आंकड़े हैं, उसमें अंतर हैं टीका एप के आंकड़े कोविन पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाए हैं. जिससे केंद्र के पास अलग आंकड़े हैं. नारायणपुर के लिए केंद्र ने आंकड़ा 50% से कम आंका था, हमने 69% का लक्ष्य पूरा कर लिया हैप्रदेश भर में भी कोरोना वैक्सीनेशन के फर्स्ट डोज़ में 80% से ज्यादा का लक्ष्य पूरा हो चुका है. छत्तीसगढ़ के लिए फिलहाल सेकंड डोज़ के लिए वैक्सीनेशन बड़ी चुनौती है. यह बात स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कही.

