रायपुरछत्तीसगढ

मेडिकल कारोबारी ने आरी से रेता अपना गला

रायपुर न्यूज़ धमाका /// एक काराबोरी ने सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या करने के उद्देश्य से कांच काटने वाली आरी से अपना गला रेत लिया।घायल कारोबारी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कारोबारी ने अपना गला रेतने के पहले एक पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने सूदखोरों से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात का उल्लेख किया है। वह किन सूदखोरों से परेशान हैं, इस बात का उल्लेख नहीं किया है, साथ ही उन पर कितना कर्ज है, इस बात का भी कारोबारी ने जिक्र नहीं किया है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नहरपारा निवासी पेशे से मेडिकल कारोबारी कमल किशोर गोयल ने अपना गला काटने की कोशिश की। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कारोबारी की हालत फिलहाल सामान्य बता रही है। कारोबारी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि उसके परिवार में पांच सदस्य रहते हैं। सूदखोर कर्ज वसूल करने उसे तथा उसके परिवार के लोगों को परेशान कर रहे हैं। इस वजह से वह परेशान होकर अपना जीवन समाप्त कर रहा है। साथ ही उन्होंने अपने पत्र में प्रशासन से सूदखोरों से अपने परिवार को बचाने की मांग करते हुए उन्हें किसी तरह से परेशान नहीं करने का निवेदन किया है।

कमल किशोर ने कारोबार में नुकसान होने की वजह से कई लोगों के कर्ज ले रखा है। कमल किशोर पिछले आठ-दस वर्षों से मेडिकल कारोबार के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। सूदखोरों के नाम सामने नहीं आने की वजह से पुलिस कारोबारी का बयान लेने तथा मामले की जांच करने के बाद अपराध दर्ज करने की बात कह रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!