रायपुरछत्तीसगढ

अपहरण कर मारपीट करने व धमकी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका :- रायपुर के अनिन्द वर्मा ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्रोफेसर कालोनी भाठागांव रायपुर में रहता है तथा वीडियोग्राफी का काम करता है। प्रार्थी 07.05.2021 को अपने दोस्त ऐश्वर्य पिल्ले निवासी कुरूद के साथ अजरूद्दीन मनीहार के पास से आमिर के माध्यम से मारूति आर्टिगा वाहन क्रं. सी जी 04/एन जे/9507 तथा स्वीफ्ट डिजायर कार क्रं. सी जी 04/एम जेड/ 6835 को एक माह के लिये किराये पर चलाने लिया था। उक्त दोनों गाडी को वापस नहीं करने पर अजरूद्दीन के रिपोर्ट किये जाने पर प्रार्थी तथा ऐश्वर्य पिल्ले थाना सिविल लाईन रायपुर से धारा 406, 34 भादवि. में चालान हुये है।

जिसमें मारूति आर्टिगा क्रं. सी जी 04/एन जे/9507 जप्त किया गया है। ऐश्वर्य पिल्ले जमानत पर छुटने के बाद से फरार हो गया है। आमिर और अजरूद्दीन मनीहार दोनो मिलकर प्रार्थी को स्वीफ्ट कार क्रं. सी जी/04/एम जेड/6835 को वापस लाओ अथवा 10 लाख रूपये दो कहकर प्रार्थी के पास जाकर प्रार्थी को धमकाते थे एवं फोन कर भी धमकी देते थे।

प्रार्थी दिनांक 11.08.2022 की रात्रि अपने दोस्त शोमेस साहू, अंजय अग्रवाल, रजमन विल्सन के साथ एलएसडी कैफे फुण्डहर चैक रायपुर में बैठा था, इसी दौरान आमिर अपने एक दोस्त के साथ कैफे में आया एवं प्रार्थी को देखकर कैफे के बाहर बुलाया तथा दोनो प्रार्थी को बलेनो कार क्रं. सी जी/04/एन एन/1981 में जबरदस्ती बैठाये और कहने लगे कि कार के संबंध में अजरूद्दीन मनीहार से बात करना है तथा कार में जबरन बैठाकर राजा तालाब अजरूद्दीन मनीहार के पास ले गये।

अजरूद्दीन मनीहार ने प्रार्थी के साथ गाली गलौच करते हुए कार या 05 लाख रूपये वापस करो कहकर हाथ मुक्का से मारपीट किया फिर तीनों प्रार्थी को उक्त बलेनो कार में बैठाकर जयस्तंभ चैक मल्टीलेबल पार्किंग रायपुर ले गये जहां पर उन्होनें अपने एक अन्य दोस्त को बुला लिया तथा पार्किंग में रखें एक बांस के डंडा से प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए कार वापस करो या अपने हिस्से का 05 लाख रूपये वापस करो कहकर धमकाने लगे।

इसके बाद चारों पुनः प्रार्थी को कार में जबरदस्ती बैठाकर कुरूद रोड में ले जा रहे थे तथा आमिर अहमद ने प्रार्थी को जबरदस्ती धमकाकर कहा कि वह अपनी मर्जी से साथ आया है उसके साथ जबरदस्ती नहीं की गई है,

यह बोलवाकर प्रार्थी का वीडियो बनाया। इस घटना की जानकारी प्रार्थी के दोस्तो के जरिये घर वालो को होने पर आमिर अहमद से फोन में वापस लाने बोलने पर अभनपुर से वापस लेकर प्रार्थी को प्रोफेसर कालोनी रायपुर के पास कार से छोडकर भाग गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 537/22 धारा 365, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

अपहरण की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन वीरेन्द्र चतुर्वेदी, प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को जल्द से जल्द आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही उसके साथियों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। चूंकि सभी आरोपियान घटना के बाद से लगातार फरार थे, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही मुखबीर लगाकर भी आरोपियों की पतासाजी की जा रहीं थी।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी अजहरूद्दीन मनीहार के भिलाई में छिपे होने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा भिलाई से आरोपी अजहरूद्दीन मनीहार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ में मुख्य आरोपी अजहरूद्दीन मनीहार द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। आरोपी अजहरूद्दीन मनीहार को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी :-
अजहरूद्दीन मनीहार पिता स्व. अमीनुद्दीन मनीहार उम्र 31 साल निवासी नूरानी मस्जिद के पीछे राजा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!