रायपुरछत्तीसगढ

एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फट गया,हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई,खिड़कियों के शीशे टूटे,सड़क पर बिखरा मलवा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-प्रदेश की राजधानी रायपुर के एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फट गया। हालांकि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन, इसका असर आसपास के मकानों तक देखा गया। बताया जा रहा है कि बालकनी में रखे गैस सिलेंडर फटने का धमाका इतना जोर का था कि आसपास के मकान की खिड़कियों के शीशे टूट गए, जबकि बालकनी में लगी लोहे की ग्रिल भी क्षतिग्रस्‍त होकर नीचे गिर गई।

वहीं गैस सिलेंडर फटने के बाद घर के बाहर सड़क इसका मलवा बिखर गया। मामला कबीरनगर थाना क्षेत्र का है। धमाके के बाद आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने बाहर निकाया गया। सिलिंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों के लोग भी सहम गए।

जानकारी के अनुसार कबीर नगर के इम्पीरियल सोसाइटी निवासी पंकज दुबे के घर में यह हादसा आज शुक्रवार सुबह उस वक्‍त हुआ जब सभी लोग सो रहे थे। करीब छह बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज की सुनकर सभी हड़बड़ा गए।

बालकनी से आई धमाके की आवाज सुनकर पंकज बाहर निकले तो देखा गैस सिलेंडर में धमका हुआ है। उन्‍होंने तुरंत घर के सभी सदस्‍यों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी घर के बाहर निकल आए। हालांकि गैस सिलेंडर में हुए धमाके में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!