रायपुरछत्तीसगढ

एमपी से लाई गई 3 लाख की शराब जब्त

रायपुर न्यूज़ धमाका /// 18 दिसम्बर और 19 दिसंबर के दरमियान रात गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम पचेड़ा में दिशा कालेज के सामने विधान सभा की तरफ से आ रही इनोवा कार को रोका गया।

कार क्रमांक M. P. 54 T 0331 की तलाशी लेने पर वाहन चालक 29 वर्षीय सौरभ सिंह भदौरिया निवासी इमली टोला बुढ़ार, जिला शहडोल मध्यप्रदेश निवासी को 3 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की 27 लीटर एवं 43 पेटी गोवा 387 लीटर कुल- 414 बल्क लीटर शराब फ़ॉर सेल इन मध्यप्रदेश के साथ पकड़ कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34 (2) 59 (क) 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलम किरण सिंह, आबकारी उप निरीक्षक पंकज कुजूर, मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, पुरषोत्तम साकार के साथ विधान सभा पुलिस थाने के ASI जोहन नाग, आरक्षक मुकेश चौहान साथ रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!