मुंबईमनोरंजन

साल 2022 में पांच फिल्मों में नजर आएंगी कृति सेनन, अलग-अलग शैलियों की हैं फिल्म

मुंबई न्यूज़ धमाका // साल 2022 में एक्ट्रेस कृति सेनन की पांच फिल्में रिलीज होंगी. सभी फिल्में अलग-अलग शैलियों से संबंधित हैं. एक्ट्रेस अपनी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘मिमी’ को अपनी कला में निखार लाने का श्रेय देती हैं.

वहीं, बीते हुए साल पर विचार करते हुए कृति कहती हैं कि पेशेवर रूप से 2021 एक अद्भुत वर्ष था. फिल्म ‘मिमी’ को जिस तरह का प्यार मिला है, वह बेहद जबरदस्त है और इसने न केवल मुझे एक एक्टर के रूप में जोखिम लेने के लिए और अधिक आश्वस्त किया है, बल्कि मुझे मजबूत भी बनाया है.

आने वाले वर्ष में और अधिक प्रयोग करने वाली भूमिकाएं निभाने की आशा करते हुए, अभिनेत्री कृति सेनन ने शेयर किया कि जो बात मुझे सबसे अधिक उत्साहित करती है, वह यह है कि ये सभी परियोजनाएं पूरी तरह से अलग शैलियों और दुनिया से संबंधित हैं. इसलिए 2022 में फैंस के बहुत कुछ है.

बता दें कि कृति सेनन प्रभास के साथ ‘आदिपुरुष’, अक्षय कुमार के साथ ‘बच्चन पांडे’, टाइगर श्रॉफ के साथ ‘गणपत’, वरुण धवन के साथ ‘भेड़िया’ और कार्तिक आर्यन के साथ ‘शहजादा’ में नजर आएंगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!