छतीसगढ़रायगढ़

कोतवाली पुलिस को मिली कामयाबी, 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर पर भी मामला दर्ज

रायगढ़ न्यूज धमाका – जिला पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने इंदिरानगर स्थित गंगाराम तालाब पारा में छापेमारी कर 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आजाद अली नामक युवक अपने ससुराल में गांजे का भंडारण कर उसे बिक्री के लिए तैयार कर रहा है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और संदेही के फरार होने की आशंका को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उप निरीक्षक ऐनु देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां संदेही आजाद अली अपने ससुराल में मौजूद मिला। गवाहों के समक्ष की गई तलाशी में एक बोरी में छिपाकर रखे 10 पैकेट, कुल 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह गांजा बिक्री के लिए बोईरदादर चौक, विनोबानगर निवासी महाकाल नामक व्यक्ति से 30 जनवरी को मोबाइल पर संपर्क कर गांजा का सौदा किया और 31 जनवरी की सुबह अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से गांजा लाकर घर में छिपाया था।

कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत आरोपी आजाद अली के कब्जे से गांजे के अलावा एक पल्सर 220 मोटरसाइकिल (सीजी 13 यू.एफ. 9378) जिसकी कीमत 40,000 रुपये और एक मोबाइल फोन कीमत 8,000 रुपये भी जब्त किया गया। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 1,68,000 रुपये है। आरोपी आजाद अली पिता अजीज अली उम्र 22 वर्ष निवासी गंगाराम तालाब पारा इंदिरानगर रायगढ़ और आरोपित महाकाल, बोईरदादर चौक, विनोबानगर के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 20 बी, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!