Uncategorized

कोण्डागांव समाचार क्रमांक-13
सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले हर पोस्ट की कोण्डागांव पुलिस कर रही सघन निगरानी
फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम एवं वाट्सऐप पर सक्रिय सैकड़ो यूजर्स पर कोण्डागांव पुलिस की नजर।

कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी के निर्देशानुसार सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले पोस्ट पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा निगरानी शुरू कर दी गई है। कोण्डागांव में फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, वाट्सऐप के हजारों यूजर है, जिसमें रोज तरह-तरह के लाखों मैसेज, विडियों, फोटो शेयर होते है। इनमें धार्मिक भावनाओं से जुडे मैसेज, टिप्पणियां भी होती है। ऐसे मैसेज से सांप्रदायिक सौहाद्र बिगडने का खतरा रहता है। इसके अलावा कानून व्यवस्था आदि को लेकर भी मैसेज प्रसारित होते है ।


सोषल मीडिया सेल का हुआ गठन – इन सब की मॉनिटरिंग के लिए कोण्डागांव में सोशल मिडिया निगरानी सेल का गठन किया गया है। किसी भी आपत्तिजनक मैसेज या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली सामग्री प्रसारित होने पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी। सोशल मीडिया के अलग-अलग ग्रुपों मे भी पुलिस के मुखबीर सक्रिय हो गये है। जो ऐसे मैसेजों पर नजर रख रहे है। वाट्सऐप, फेसबुंक और इंस्टाग्राम मे लोग ज्यादा सक्रिय रहते है। इसलिए इन प्लेटफार्म का इस्तेमाल ज्यादा होता है। इसलिये विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रखी जा रही है। इस प्रकार की शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की जायेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!