छत्तीसगढकोंडागांव

फरसगांव पुलिस ने विक्षिप्त युवती व 2 युवकों को ईलाज करवाने भेजा केन्द्रीय सुधार गृह बिलासपुर

कोंडागांव पुलिस के द्वारा जिले के विक्षिप्त जनों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का निरिन्तर प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना फरसगांव अंतर्गत ग्राम आलोर घोड़सोडा पारा निवासी सुनीता कोर्राम पिता लक्खू राम कोर्राम जिनका विगत कुछ समय से मानसिक संतुलन ठीक नही था, जिसके चलते उनके परिजन बहुत परेशान थे और फरसगांव पुलिस के द्वारा जिसे कुछ दिन पूर्व ही भटकने पर घर तक पहुचाया था। उक्त विक्षिप्त को फरसगांव थाना द्वारा पुलिस के उच्च अधिकारियो से चर्चा कर शांति फाउंडेशन कोंडागांव के माध्यम से केन्द्रीय सुधार गृह बिलासपुर भेजा गया। तथा कुछ दिन पूर्व ही फरसगांव नगर के विक्षिप्त युवक मनोज मरकाम एवं भूपेश मरकाम को ईलाज करवाने केन्द्रीय सुधार गृह बिलासपुर भेजा जा चुका है। जिस पर परिजनों ने सुधार गृह भेजने के लिए पुलिस का आभार ज्ञापित किया। इस दौरान थाना फरसगांव थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, सउनि तरुण मइति, प्रधान आरक्षक आसमन मरकाम सहायक आरक्षक किरण नेताम महिला आरक्षक दयाबत्ती सोरी सम्मलित रहें ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!