रायपुर

खैरागढ़ उपचुनाव ; भूपेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-15 सालों में बीजेपी ने कुछ नहीं किया

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में मतदान करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ के वनांचल क्षेत्र बकरकट्टा पहुंचे. जहां सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर से खैरागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी के जीत के बाद खैरागढ़ को 24 घण्टे के अंदर जिला बनाने की बात कही.

, सीएम भूपेश बघेल ने आमसभा के दौरान भाजपा के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हारे हुए प्रत्याशी को मैदान में उतारा है. चुनावी सभा मे पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी मौजूद रहे.

उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में प्रदेश के सीएम सोमवार को नक्सल प्रभावित और वनांचल क्षेत्र बकरकट्टा में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए आमसभा में पहुंचे. आमसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कांग्रेस के साढ़े तीन साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा ने 15 सालों में कुछ नहीं किया है. सीएम ने कहा की जीतने के चौबीस घण्टे के अंदर खैरागढ़ को जिला बना दिया जायेगा.

प्रदेश के सीएम सोमवार को बकरकट्टा में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए आमसभा में पहुंचे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!