कवर्धाछत्तीसगढ

कवर्धा विवाद : समाज प्रमुखों और मंत्री की बैठक

कवर्धा न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर आज कवर्धा पहुंचे हुए थे. जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में सर्व धर्म समाज के लोगों के साथ बैठक कर उनसे घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी और चर्चा की गृह मंत्री और कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा की. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि वे समाज प्रमुखों और पत्रकारों को धन्यवाद देने आए हैं कि ऐसी स्थिति में उन्होंने शहर को संभाला और स्थित को ज्यादा बिगड़ने से बचाया. जल्द ही शांति व्यवस्था बहाली में अपनी भूमिका निभाई.ताम्रध्वज साहू ने एक तरफा कार्रवाई के सवाल पर कहा कि मामले में निष्पक्षता से कार्रवाई की जा रही है. वीडियो फुटेज और समुचित साक्ष्य के आधार पर ही कार्रवाई हो रही है. घटना के 12 दिन बाद यहां पहुंचने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने सफाई दी मंत्री अकबर ने कहा कि यहां कर्फ्यू की स्थिति थी, हम लोग आते तो अनावश्यक भीड़ जुटती और प्रशासन की कार्रवाई में हुए हम कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहते थे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!