छतीसगढ़अभनपुर

03 जून 2026 // अवैध रेत परिवहन और शराब बिक्री पर कार्रवाई की मांग, पेयजल समस्या पर महिलाओं ने मटकी फोड़कर जताई नाराजगी

अभनपुर न्यूज़ धमाका – गोबरा नवापारा नगर में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों और स्थानीय महिलाओं ने नगर के हरिहर स्कूल में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां और खाली मटकी लेकर पहुंचीं और पेयजल संकट सहित अन्य समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि नगर में अवैध रेत और अन्य खनिजों का परिवहन धड़ल्ले से जारी है। अवैध शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लग पा रही है। गरीब एवं पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही, किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हो रही, लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं और नागरिकों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं।

पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने जताई नाराजगी

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पानी की समस्या के विरोध में खाली मटकी आयोजन स्थल पर पटककर फोड़ दी। इससे कुछ देर के लिए माहौल गर्मा गया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद, जनविरोधी नीतियां बंद करो और जनता को मूलभूत सुविधाएं दो जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

एसडीएम के आश्वासन पर शांत हुए प्रदर्शनकारी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार सुशासन का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मौके पर पहुंचे अभनपुर एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों को सुना और संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!