कवर्धाछत्तीसगढ

कवर्धा विवाद : भाजपा नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए

कवर्धा न्यूज़ /// जिले में दो पक्षों का विवाद धीरे-धीरे राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। कल जहां नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, नारायण चंदेल कवर्धा पहुंचे थे। वहीं, आज भाटापारा से बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा घटनाक्रम में गिरफ्तार लोगों से मिलने कवर्धा पहुंचे। लेकिन कलेक्टर ने शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी और उन्हें शहर के बाहर ही नेशनल हाइवे 30 पर प्रशासन ने रोक दिया।बेरिकेड्स लगाकर रोके जाने के बाद शिवरतन शर्मा सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। वो राज्य सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए आईजी विवेकानंद सिन्हा पर एफआईआर दर्ज कराने की जिद पर अड़े रहे। दशरंगपुर चौकी में आईजी विवेकानंद सिन्हा के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी गई है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!