बॉलीवुड धमाका

तैमूर के हाथ से बनी गणेश जी की मूर्ति के साथ करीना कपूर ने शेयर की फैमिली फोटो, ट्रोलर्स बोले- सिर्फ नाम के मुस्लिम हैं

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर सोनू सूद, शिल्पा शेट्टी जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने घरों में गणेश जी की स्थापना की है।

करीना कपूर पति सैफ अली खान और तैमूर के साथ गणेश स्थापना की कुछ झलक शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट कर तैमूर के हाथों से बने क्ले के गणेश जी भी दिखाए हैं। जहां एक तरफ कई लोग तैमूर के टैलेंट की सराहना कर रहे हैं वही कुछ लोग धर्म के नाम पर उन्हें और सैफ को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।करीना कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर तैमूर और सैफ के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, अपनी जिंदगी के प्यार टिम और उसके छोटे से क्ले से बने गणपति जी के साथ गणेश चतुर्थी मना रही हूं। एक तस्वीर में करीना तैमूर से हाथ जुड़वाते हुए नजर आ रही हैं और सैफ उनके साथ खड़े हुए। वहीं दूसरी तस्वीर में तैमूर के हाथों से बने क्यूट गणेश जी नजर आ रहे हैं।एक्ट्रेस की पोस्ट में सैफ की बहन सबा अली खान पटौदी और अमृता अरोड़ा जैसे कई सेलेब्स के कमेंट आ रहे हैं।इसी बीच कई यूजर्स मुस्लिम होने के बावजूद हिदूओं का त्यौहार मनाने पर पूरे परिवार को ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सिर्फ नाम का मुस्लिम है ये काफिर। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, अब इन पर भी फतवा लगेगा। करीना की पोस्ट इस तरह के ट्रोलिंग भरे कमेंट्स से भरी पड़ी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!