कोंडागांवछत्तीसगढ

चिपावण्ड विद्यालय में की गयी ष्षाला प्रबंधन व पालकों की बैठक, लिये गये दस सुझावात्मक ऐजेण्डों पर निर्णय

स्कूल शिक्षा विभाग के पढ़ाई तुहर दुआर 2.0 के क्रियान्वन के लिए शासकीय विद्यालय डोंगरीपारा चिपावण्ड में शाला प्रबंधन समिति एवं पालको का बैठक की गयी।

आये दस प्रमुख सुझाव, किया जायेगा क्रियान्वयन – इस बैठक में प्रमुख दस सुझावत्मक एजेंडो के साथ शाला परिसर में साफ सफाई , स्वच्छता एवं कोरोना संक्रमण से सुरक्षा व्यवस्था से शाला प्रबंधन समिति सदस्यों को अवगत करवाया गया, बच्चों को मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी का पालन, सैनेटाइजर का प्रयोग एवं नियमित हाथ की सफाई करने बच्चों के साथ पलको को भी प्रेरित किया गया, बच्चों को शाला समय के अतिरिक्त अंगना में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए घर पर माता पिता एवं समुदाय के पढ़े लिखे नवजवानों को समय देकर उचित स्थान में अध्यापन में सहयोग के लिए अपील किया गया। जिससे प्रतिदिन पढ़ने लिखने विज्ञान के प्रयोगों, गणित के अभ्यास, सामाजिक अध्ययन में प्रयोजना कार्य ,आदि गतिविधियों को शामिल होकर आगामी राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षा में बच्चों के बेहतर परिणाम के लिए तैयार हो सके।
कोरोना प्रोटोकाल पर दी गयी जानकारी – इस अवसर पर स्वाथ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा कोरोना से बचाव के लिए सैनेटाईजर, मास्क, सोशल डिस्टैंस का नियमित प्रयोग करना कोरोना के तीसरी लहर से बचाव के लिये अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने को प्रोत्साहित एवं टीके से होने वाले फायदे से अवगत कराया गया । ग्राम की सरपंच द्वारा कक्षा में जाकर बच्चो का परिचय करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और परिवार के सदस्यों का टीकाकरण हुआ है या नही की जानकारी ली गई । हीरालाल व सावित्री ने किया संचालन – बैठक का संचालन संस्था के शिक्षक हीरालाल श्रीमती सावित्री कोर्राम द्वारा किया गया । सरपंच सुश्री सूरज नेताम ,प्रा. शाला एवं उच्च प्रा शाला डोंगरी पारा चिपावंड के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चैतू राम नेताम, तिलक राम, आयतु राम शिक्षिका श्रीमती गमला पुजारी प्रियंका पटेल.स्वास्थ्य केंद्र चिपावंड के सेक्टर प्रभारी डॉ. एके मिश्रा, रामेश्वर नेताम ,शाला प्रबंधन समिति के सदस्य पालक एवं दोनो संस्था के शिक्षक उपस्थित रहें। संस्था के प्रधान अध्यापक आरएस मरकाम ने सभी अतिथियों एवं पलको का आभार व्यक्त किया गया ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!