बेमेतराछत्तीसगढ

कलयुगी पिता ने अपने दुधमुंहे बेटे की गला काटकर की हत्या

बेमेतरा न्यूज़ धमाका /// जिले के नांदघाट थाना के अंतर्गत ग्राम बुचीपुर में एक पिता ने महज 12 महीने के अपने मासूम बेटे को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। यहां पिता शिव प्रसाद साहू ने महज 12 माह महीने के अपने बेटे हरिराम साहू को घर के बाहर खेत में ले जाकर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. वार इतना घातक था कि बच्चे की गला शरीर से अलग हो गया.

ALSO READ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा : यूपी चुनाव के बाद यहां भी आ सकती है ईडी-आईटी

हत्या करने के बाद आरोपी ने खेत में काम करने गए पत्नी को बेटे को मारने की जानकारी देते हुए मौके से फरार हो गया. कुछ घंटे इधर-उधर भटकने के बाद आरोपी ने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया. घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक और नांदघाट और चंदनू चौकी की पूरी टीम पहुंचकर आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!